लालगंज: सूखा नशा के खिलाफ पटना STF की कार्रवाई, लालगंज से एक युवक गिरफ्तार
पटना एस टी एफ ने रविवार को लालगंज थाना क्षेत्र के अगरपुर में छापेमारी कर सूखा नशा के कारोबार से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि पटना एस टी एफ ने सूखा नशा के कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था जिसके निशानदेही पर लालगंज के अगरपुर में छापेमारी की गई जहां ब्राउन शुगर जैसे पदार्थ के साथ एक युवक को हिरासत में लिया है।