चैनपुर: कोयल नदी की बाढ़ भारी तबाही,मेदिनीनगर -चैनपुर के बीच पुल निर्माण में लगी दस करोड़ की मशीन डूबी
कोयल नदी में शुक्रवार सुबह अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही मची है। मेदिनीनगर -चैनपुर के बीच पुल निर्माण में लगी गंगा कंस्ट्रक्शन की दस करोड़ की रिंग मशीन डूब गई। मशीन के इंजन समेत कई पार्ट्स के पानी में डूबे रहने के कारण उसके खराब होने की आशंका बन गई है। कंपनी को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। मशीन के अलावा कई पाइप एवं अन्य सामान नदी के तेज बहाव में बह गए हैं।