बरौनी: फुलवरिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
फुलवड़िया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्यवाई में फरार वारंटी बारो कादिरचक निवासी बौआ सिंह, फुलवड़िया कैरीबरी निवासी रोहित कुमार, शोकहारा कलमबाग टोला निवासी मो सलीम, फुलवड़िया पोखर मोहल्ला निवासी मो सद्दाम एवं उसके पुत्र मो मुन्ना को गिरफ्तार कर रविवार की दोपहर 03:00 बजे बेगूसराय जेल भेज दिया गया.