बरौनी: कील गढ़हरा में वार्षिक पूजा धूमधाम से संपन्न, दर्जनों श्रद्धालु हुए शामिल
नगर परिषद बीहट अंतर्गत कील गढहारा वार्ड संख्या -19 स्थित ग्राम देवता स्थान परिसर में प्राचीन काल से हो रहे एक दिवसीय उज्जीयैनी महोत्सव सह ग्राम देवता की पूजा मंगलवार की दोपहर 03:00 बजे श्रद्धा व भक्ति के साथ समपन्न हुई. वहीं एक दिवसीय पूजनोत्सव को लेकर पूरे दिन उत्सवी स्थल समेत आसपास के गांवों में भक्तिमय माहौल बना रहा.