बरौनी: बरौनी में सड़क दुर्घटना में महिला फल विक्रेता गंभीर रूप से घायल, पुलिस कर रही जाँच
मोटरसाइकिल की चपेट में आने से बरौनी में एक महिला फल विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गई. इस बात की जानकारी मंगलवार की दोपहर 02:00 बजे मिली. घायल महिला की पहचान फुलवड़िया थानाक्षेत्र अंतर्गत फुलवड़िया बजार निवासी शहनाज खातून के रूप में की गई है. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया.