बरौनी: भारत स्काउट गाइड द्वारा गढ़हारा के रेलवे मैदान में खेलकूद कार्यक्रम आयोजित, दर्जनों बच्चों ने लिया भाग
खेल कूद से बच्चो का सर्वांगीण विकास होता है. उक्त बातें गुरुवार की दोपहर 03:00 बजे ईस्ट सेंट्रल रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड जिला संघ गढ़हरा द्वारा संचालित बाल शिक्षा निकेतन स्काउट पार्क के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ट मंडल चिकित्सा अधिकारी सह जिला आयुक्त स्काउट डॉ कमल कुमार भगत ने कही.