बरौनी: युमना भगत खेल स्टेडियम का अपर मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, यहां यूथ नेशनल फुटबॉल गेम का आयोजन होगा
यमुना भगत खेल स्टेडियम बरौनी का अपर मुख्य सचिव खेल विभाग बी राजेंद्र ने मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूथ नेशनल फुटबॉल गेम 2025 का आयोजन किया जाना है. इसी को लेकर आज निरीक्षण किया गया है. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मैदान के आकार, साफ सफाई की व्यवस्था आदि का बिंदुवार जायाजा लिया.