टीकमगढ़: मकान विवाद में मारपीट, थाना पुलिस ने नहीं की कार्यवाही, एसपी से जांच की गुहार
टीकमगढ़ जिले में मकान के हिस्से के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। केशवगंज निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि घर के हिस्से बांटने को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने उसके पति और बेटे के साथ लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मोहनगढ़ पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही नहीं की है।