रामनगर में दो युवकों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, बाइक हादसे में एक युवक गंभीर
रिपोर्टर अरबाज़ खान
स्थान रामनगर उत्तराखंड
जानकारी के अनुसार, हाथी डगर क्षेत्र में करीब 17 वर्षीय मुकुल अधिकारी की दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं, कोसी बैराज की ओर टेड़ा रोड निवासी भावेश जोशी की भी सड़क हादसे में जान चली गई। बताया जा रहा है कि दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में भावेश जोशी की मृत्यु हुई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अमन को उपचार के लिए रेफर किए जाने की जानकारी है।
एक ही दिन में दो युवकों की मौत की खबर से परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है। भावेश जोशी अपने परिवार का इकलौता बेटा बताया जा रहा है।
#Ramnagar #Uttarakhand #BreakingNews #दुखद_खबर #रामनगर_न्यूज #सड़क_हादसा #मुकुल_अधिकारी #भावेश_जोशी #कोसी_बैराज #हाथी_डगर #NainitalNews #UttarakhandNews #RoadAccident