घुवारा: संकुल प्राचार्य का ऑडियो वायरल, गाली-गलौज और धमकी के लगे आरोप
संकुल बमनोराकलां के प्राचार्य बसंत लाल प्रजापति का शनिवार शाम करीब 6 बजे एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि मकान सूचीकरण जनगणना प्रशिक्षण में गलत ड्यूटी लगाए जाने से नाराज प्राचार्य ने फोन पर अपने रीडर और तहसील कार्यालय घुवारा के सहायक रीडर से गाली-गलौज और धमकी दी।