बक्सर: शहरी पीएचसी को एनक्यूएएस प्रमाण पत्र मिला, राज्य में तीसरा स्थान
Buxar, Buxar | Apr 5, 2026 राज्य स्तर पर गुणवत्ता के लिए सम्मानित हो चुके शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स (NAQS) का प्रमाण पत्र मिल गया। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। यूपीएचसी को 100 में से 82.38 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। शहरी पीएचसी को राज्य स्तर पर भी सम्मान मिल चुका है।