चकरनगर: चकरनगर ब्लॉक सभागार में मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत 10 गौपालकों को सौंपे गए प्रमाण पत्र
चकरनगर ब्लांक सभागार में मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अंतर्गत सोमवार दोपहर 3 बजे 10 गौपालकों को सुपुर्दगी में दिए गए गोवंशों के प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि सिद्धार्थ शंकर द्वारा वितरित किए गए। कार्यक्रम में पशुपालकों को जमुनापारी बकरी पालन को मुख्य व्यवसाय के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.