गुना नगर: रंग पंचमी पर शहर का बाजार पूरी तरह से रहा बंद, पुलिस बल रहा तैनात
गुना में रंग पंचमी का त्योहार 19 मार्च को धूमधाम से मनाया गया। रंग पंचमी को लेकर शहर का सदर बाजार, निचला बाजार, नई सड़क, लक्ष्मीगंज, हाट रोड का बाजार बंद रहा। सड़के सुनसान नजर आई। कोतवाली थाना प्रभारी बृजमोहन भदोरिया ने कहा, 200 के लगभग जवान तैनात है। मोबाइल परिया लगी है। रंग पंचमी जुलूस के साथ भी फोर्स चल रहा है।