राजपुर: निजी जमीन विवाद में स्वास्थ्य कर्मचारी पर जानलेवा हमला, सिर पर लकड़ी से वार कर अस्पताल में भर्ती किया गया
बलरामपुर जिले के पस्ता थाना क्षेत्र में निजी जमीन विवाद को लेकर एक स्वास्थ्य कर्मचारी पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में पदस्थ आरएचओ गुरुचरण यादव ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में चल रहे टीबी और एक्स-रे जांच शिविर के दौरान वह मशीन का केबल लेने घर पहुंचे थे। इसी दौरान पूरन यादव उनके पिता और भाई से जमीन को लेकर विवाद कर