सरायरंजन: मुसरीघरारी के निजी नर्सिंग होम में डॉक्टर के बदले कंपाउंडर ने कर दिया महिला का ऑपरेशन, हुई मौत , परिजनों ने किया हंगामा
मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी चौक पर एक निजी नर्सिंग होम में गंगापुर की महिला बबीता देवी की मौत हो गई। परिजनों ने बताया की डॉक्टर के बदले कंपाउंडर ने ही ऑपरेशन कर दिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई ।घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया ।मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया।