कानपुर: पुलिस आयुक्त की अपील का कानपूर में हुआ असर, शहर का चिकित्सक वर्ग सहयोग के लिए आया आगे; IMA ने 45 चौराहों को लिया गोद
पुलिस आयुक्त अखिल कुमार द्वारा शहर के संभ्रांत नागरिकों से ऑपरेशन तिनेत्र अभियान में जुड़कर महत्वपूर्ण चौराहों/ तिराहों को गोद लेकर सीसीटीवी कैमरे के स्थापन में सहयोग करने की अपील की गई थी। इसी कड़ी में पहले दिन ही कानपुर के प्रबुद्ध एवं जागरूक चिकित्सक वर्ग ने सामाजिक जिम्मेदारी के तहत अपने शहर को अधिक सुरक्षित शहर बनाने के लिए अपना सहयोग प्रदान किया।