परबत्ता: लगार पंचायत में बाढ़ के पानी में डूबने से छात्र की मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
परबत्ता थाना क्षेत्र के लगार पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-7 में गुरुवार को बाढ़ के पानी में गंगा नदी में स्नान करने के दौरान 15 वर्षीय छात्र नवनीत कुमार लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। नवनीत ब्रजेश कुमार का इकलौता पुत्र था। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर प्रशासन