रफीगंज: रफीगंज के चित्रसारी गांव में खलिहान में लगी आग, चार बिगहा फसल पूरी तरह से जलकर बर्बाद
रफीगंज के चित्रसारी गांव में खलिहान में आग लग गई। आग लगी की घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा स्थानीय थाना को दिया गया। आसपास के लोगों ने मोटर पंप से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटे काफी तेज थी। बुधवार रात्रि 8:00 बजे चित्रसारी गांव के किसान कृष्ण यादव ने बताया कि आग लगी की घटना में लगभग चार बिगहा की फसल पूरी तरह से जलकर राख हो गया।