फर्रुखाबाद: कमालगंज पावरहाउस में संविदा कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया, अतिरिक्त वेतन और मृतक के परिजनों को नौकरी की मांग की
कमालगंज पावर हाउस में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिशासी अभियंता को संबोधित एक मांग पत्र सौपा और समस्याओं के समाधान की मांग की। कर्मचारियों ने कमालगंज में तैनात रहे संविदा कर्मचारी सुनील की मौत का भी मामला प्रमुखता से उठाया।