बांसवाड़ा: शहर हाउसिंग बॉर्ड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्वअभियान केतहत,गर्भवती महिलाओं की निशुल्कजांच
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत जिलेभर के चिकित्सा संस्थानों में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में महिलाओं की समग्र गर्भावस्था जांच कर निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया गया।सीएमएचओ डॉ खुशपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं का वजन, रक्तचाप (बीपी), शुगर सहित आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण किए गए।