बांसवाड़ा: कुपड़ा टोल प्लाजा के पास सदर पुलिस ने वाहनधारियों को समझाया, कहा- कृपया हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं, चालान से बचें
जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के दिशा निर्देशन पर सदर थाना पुलिस थानाधिकारी रूप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस दल के उप निरीक्षक रामलाल, हेड कांस्टेबल फुलशंकर, हेड कांस्टेबल खुशपाल सिंह, कांस्टेबल यशवर्धन सिंह, कांस्टेबल राहुल,कांस्टेबल सुनील आदि आदि द्वारा सोमवार सुबह 11 बजे कुपड़ा मे वाहनधारीयों से समझाईश की।