शाहबाद: नगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
नगरा गांव के पास बुधवार की शाम 7:00 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सांडी थाना क्षेत्र के देवराजपुर निवासी दिनेश बुधवार की शाम 7:00 बजे बाइक से अपने घर वापस जा रहा था। वह जैसे ही नगरा गांव के पास पहुंचा। तभी दुर्घटना हुई।