शाहबाद: मोहल्ला खलील में रावण का पुतला बनकर तैयार, आज शाम पठकाना रामलीला में होगा दहन
मोहल्ला खलील में रावण का पुतला बनाकर तैयार हो गया है। असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक पर्व दशहरा आज मनाया जा रहा है। पठकाना रामलीला में रावण का पुतला फूंका जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे पुतला निर्मित करने वाले मिर्जा शकील से बातचीत की। उन्होंने बताया पुतला बनाने में महंगाई की वजह से काफी दिक्कत आ रही है।