शाहबाद: पठकाना रामलीला मैदान में रावण का पुतला खड़ा किया गया
पठकाना रामलीला मैदान में गुरुवार को शाम 6:00 बजे लंका पति रावण का विशालकाय पुतला मेला कमेटी के सदस्यों द्वारा खड़ा कर दिया गया है। रामलीला के मंच पर आज रावण और अहिरावण वध लीला का मंचन किया जाएगा। मेहमान कलाकारों द्वारा लीला का मंचन होगा। उसके बाद इस विशालकाय पुतले को आग लगा दी जाएगी।