#बलरामपुर! 24 सितम्बर को #उतरौला में परंपरागत तरीके से निकलेगा #जुलूस_ए_गौसिया, आपत्तिजनक नारों और बैनरों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
#उतरौला (#बलरामपुर):
दिनांक 13 सितंबर 2026 को अंजुमन गुलमाने मुस्तफा दरगाह शाह अरजानी कमेटी के तत्वावधान में जुलूस-ए-गौसिया के सफल आयोजन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक दरगाह शाह अरजानी परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता व सरपरस्ती शहर काज़ी मुफ़्ती जमील अहमद खान साहब ने की, जबकि इसका संयोजन डॉ. सलमान जमशेद खान, निसार नकी शाह एवं मोहम्मद इस्माईल द्वारा किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष परंपरागत जुलूस-ए-गौसिया आगामी 24 सितम्बर 2026 को बाद नमाज़-ए-ज़ोहर दोपहर 1:30 बजे दरगाह शाह अरजानी से निकाला जाएगा। निर्धारित रूट के अनुसार जुलूस हाटन रोड से जामा मस्जिद, बाबा वली मोहम्मद शाह उर्फ मोटे बाबा (कर्बला कब्रिस्तान), गोंडा मोड़, अंबेडकर चौराहा और आसाम रोड चौराहा होते हुए चांद मस्जिद पहुंचेगा। इसके पश्चात जुलूस पुनः दरगाह शाह अरजानी पर आकर सलाम व दुआ के साथ संपन्न होगा।
बैठक को संबोधित करते हुए शहर काज़ी मुफ़्ती जमील अहमद खान साहब ने सख्त ताकीद की कि जुलूस के दौरान शांति व सौहार्द बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जुलूस में कोई भी आपत्तिजनक नारा, तख्ती या बैनर प्रदर्शित न किया जाए, जिससे माहौल प्रभावित हो। सभी अकीदतमंद दरूद-ओ-सलाम, नात और मनक़बत गौस-ए-आज़म पढ़ते हुए अनुशासित व शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस निकालें।
इस अवसर पर मौलाना आसिफ रज़ा खान जियाई, मौलाना अता मोहम्मद, हाफिज अब्दुल दय्यान हशमती, हाफिज आरिफ खान, मौलाना शोएब, हाफिज शहजाद, मौलाना मुस्तकीम, मोहम्मद इस्माईल, इज़हार शाह, जमील अंसारी, मुजीबुद्दीन खान, आरिफ अली खान, शाहबान शाह, पम्मी शाह, फरहान नईम खान, हकीम फरमान, महसर, छोटू, नुरुल्लाह, बाबा एहसान सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
#balrampur, #Utraula
Balrampur, Balrampur | Sep 14, 2026