जगदलपुर: मिशन गांव चलो अभियान के तहत कांग्रेस ने खूंटपदर पहुंचकर जनसंपर्क किया और चाय पर चर्चा में किसानों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे"मिशन गांव चलो अभियान" के अंतर्गत आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जगदलपुर नगरनार के खूंटपदर गांव का दौरा कर खेतों में कार्यरत किसानों, मजदूरों एवं ग्रामीणजनों से मुलाकात की ।