आगर: वर्ष 2025-26 के लिए कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के वार्षिक रोस्टर निरीक्षण के लिए दो सदस्यीय दल का गठन
कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने वार्षिक रोस्टर निरीक्षण वर्ष-2025-26 हेतु दो सदस्यीय दल का गठन किया है। दल में अधीक्षक, कलेक्टर कार्यालय एसएस भूरिया एवं सहायक ग्रेड-03 अमन सक्सेना शामिल है। जारी आदेशानुसार गठित दल ग्रामीण यांत्रिकी सेवाएं आगर, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग आगर एवं कृषि उपज मंडी समिति नलखेड़ा का निरीक्षण कर अपनी टीप तैयार करेगा।