पांच वर्षीय मासूम बच्ची की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार की दोपहर लगभग 2 बजे बच्ची के शव को सड़क पर रखकर कसीदा-हुलूंग सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सड़क जाम की सूचना मिलने पर घाटशिला बीडीओ युनिका शर्मा ने सड़क जाम किए लोगों से बात करने पहुंची कि ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। लगभग डेढ़ घंटे तक घेरे रखा।