खगौल: युवक को ट्रेन से फेंकने का आरोपी पटना जंक्शन पर दिखा, पुलिस की छापेमारी जारी
दानापुर जीआरपी क्षेत्र में कैलाश कुमार और उसके दोस्त से लूटपाट व मारपीट कर चलती ट्रेन से फेंकने के मामले में फरार आरोपित की तलाश तेज कर दी गई है। शुक्रवार को पुलिस को उसके पटना जंक्शन पर मौजूद होने की सूचना मिली, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने जंक्शन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें संदिग्ध की मौजूदगी की पुष्टि हुई। तकनीकी