तिल्हापुर मेले से लौट रहे राष्ट्रीय सनातन सेना के प्रदेश अध्यक्ष पर फायरिंग, 109 BNS में मुकदमा
कौशाम्बी। सरायअकिल थाना क्षेत्र में तिल्हापुर मेले से लौट रहे राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के प्रदेश अध्यक्ष देव रस्तोगी की कार पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
देव रस्तोगी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 9 सितंबर की रात करीब 11:55 बजे वह तिल्हापुर मेले से लौट रहे थे।
विकास हॉस्पिटल एवं डीपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बीच पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी।
फायरिंग में गोली उनकी कार के पिछले गेट में लगी, जबकि वह बाल-बाल बच गए।
घटना के बाद देव रस्तोगी तत्काल सरायअकिल थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
उन्होंने आशंका जताई कि भविष्य में भी उनके ऊपर जानलेवा हमला किया जा सकता है और सुरक्षा की मांग की।
पुलिस ने गुरुवार रात करीब 11 बजे मामले में धारा 109 बीएनएस के तहत मुकदमा �