Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
image
image
image

भोपाल मंडल में किन्नरों के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल का विशेष सघन अभियान, 346 पर कार्रवाई अनोखा तीर, भोपाल। रेल यात्रियों से लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों तथा रेलवे परिसरों एवं ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेल सुरक्षा बल, भोपाल मंडल द्वारा विशेष सघन अभियान चलाया गया। यह अभियान डीआरएम श्री पंकज त्यागी के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डॉ. अभिषेक के निर्देशन में मंडल के सभी आरपीएफ पोस्टों द्वारा संचालित किया गया। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्रियों को अनावश्यक रूप से परेशान कर धन की मांग करने, जबरन वसूली करने तथा यात्रा में व्यवधान उत्पन्न करने जैसी गतिविधियों की रोकथाम हेतु व्यापक स्तर पर जांच एवं निगरानी की गई। इसी क्रम में वर्ष 2026 के पांच माह में कार्रवाई के दौरान ऐसे कुल 346 किन्नरों को पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध रेलवे अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए 2 लाख 15 हजार 7 सौ पैतीस रूपये जुर्माना वसूल किया गया जबकि केवल मई माह में 39 किन्नरों के विरुद्ध करवाई कर 29 हजार 1 सौ अस्सी रूपये जुर्माना राशि वसूल किया गया। रेल सुरक्षा बल द्वारा मंडल के सभी पोस्टों को निर्देशित किया गया है कि वे ऐसे मामलों में सतत निगरानी रखें, नियमित जांच अभियान संचालित करें तथा यात्रियों से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। रेलवे प्रशासन यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं भयमुक्त यात्रा वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को प्रभावित करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध ऐसे विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। रेल सुरक्षा बल यात्रियों से भी अपील करता है कि किसी भी प्रकार की असुविधा, जबरन धन मांगने अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल रेलवे हेल्पलाइन 139 अथवा निकटतम आरपीएफ कर्मी को दें, ताकि शीघ्र कार्रवाई की जा सके।

Harda, Harda | Jun 5, 2026

MORE NEWS

हवाई हमले जैसी स्थिति का अभ्यास, हरदा में दिखा हाई अलर्ट का नजारा।
.
.#anokhaharda #harda #hardanews #mpnewsindia #news

हवाई हमले जैसी स्थिति का अभ्यास, हरदा में दिखा हाई अलर्ट का नजारा। . .#anokhaharda #harda #hardanews #mpnewsindia #news

Harda, Harda | Jun 5, 2026

मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं मंत्री श्रीमति प्रतिमा बागरी ने गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से किया संवाद

- कार्यकर्ताओं से संवाद कर जनसमस्याओं का किया त्वरित समाधान

अनोखा तीर, भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं मंत्री श्रीमति प्रतिमा बागरी ने गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। 
मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं मंत्री श्रीमति प्रतिमा बागरी ने प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से संवाद कर उनकी जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं किया जा सका, उन्हें संबंधित विभागों को निराकरण के लिए भेजा गया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी जनसमस्याओं को समझा और उन्हें जल्द से जल्द समाधान दिलाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्‍यक्ष श्री सुरेन्‍द्र शर्मा उपस्थित रहे।

मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं मंत्री श्रीमति प्रतिमा बागरी ने गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से किया संवाद - कार्यकर्ताओं से संवाद कर जनसमस्याओं का किया त्वरित समाधान अनोखा तीर, भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं मंत्री श्रीमति प्रतिमा बागरी ने गुरूवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं मंत्री श्रीमति प्रतिमा बागरी ने प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से संवाद कर उनकी जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं किया जा सका, उन्हें संबंधित विभागों को निराकरण के लिए भेजा गया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी जनसमस्याओं को समझा और उन्हें जल्द से जल्द समाधान दिलाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्‍यक्ष श्री सुरेन्‍द्र शर्मा उपस्थित रहे।

Harda, Harda | Jun 5, 2026