जमुई: CHO ने ग्रामीणों के साथ मिलकर खुद कुदाल चलाकर वीरान उप स्वास्थ्य केंद्र कर्णगढ़ की सफाई कर किया बहाल, संसाधन का है आभाव
Jamui, Jamui | Apr 8, 2026 कर्णगढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र की सफाई तो कर ली गई लेकिन संसाधनों का रोना अब भी लगा हुआ है। यहां किसी प्रकार का इंस्ट्रूमेंट या सुविधा नहीं है। यहां तक कि पानी और शौचालय की भी व्यवस्था नदारत है। बड़ी बात तो यह है कि यहां दो एएनएम कार्यरत हैं लेकिन उप स्वास्थ्य केंद्र का दर्शन भी दुर्लभ है। CHO द्वारा खुद से सफाई करने का वीडियो बुधवार की शाम 4:00 बजे सामने आई है।