Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ

#SuccessStory जब प्रकृति ने ली कठिन परीक्षा, तब प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी किसान मेवाराम शर्मा का भरोसा फसल नष्ट होने के बाद 30 हजार रुपये की दावा राशि से मिली नई उम्मीद, फिर शुरू हुई खेती की तैयारी खेती पूरी तरह मौसम पर निर्भर होती है। ऐसे में प्राकृतिक आपदा का एक झटका किसान की वर्षभर की मेहनत पर पानी फेर देता है। लेकिन ऐसे कठिन समय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच बनकर सामने आ रही है। मुरैना जिले की तहसील जौरा के ग्राम जौनारा निवासी किसान श्री मेवाराम शर्मा की कहानी इसका प्रेरक उदाहरण है। वर्ष 2025-26 में अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव के कारण श्री मेवाराम शर्मा की बाजरे की पूरी फसल नष्ट हो गई। फसल बर्बाद होने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। मेहनत, समय और लागत सब कुछ दांव पर लग गया था, जिससे भविष्य की खेती को लेकर भी चिंता बढ़ गई थी। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना उनके लिए आशा की किरण बनकर सामने आई। योजना के अंतर्गत उन्हें 30 हजार रुपये की दावा राशि प्राप्त हुई। इस आर्थिक सहायता से उन्होंने फसल नुकसान की आंशिक भरपाई की और बिना किसी बड़े आर्थिक संकट के अगली फसल की तैयारी भी समय पर शुरू कर सके। श्री मेवाराम शर्मा बताते हैं कि यदि फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिलता, तो नुकसान की भरपाई करना उनके लिए बेहद कठिन होता। उनका कहना है कि योजना ने न केवल आर्थिक सहयोग दिया, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में आत्मविश्वास भी लौटाया। वे सभी किसानों से अपील करते हैं कि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले संभावित नुकसान से बचाव के लिए समय पर अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्राकृतिक आपदाओं, अतिवृष्टि, बाढ़, जलभराव तथा अन्य प्रतिकूल मौसमीय परिस्थितियों से फसल को होने वाले नुकसान की स्थिति में किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। यह योजना किसानों की आय को सुरक्षित रखने, जोखिम को कम करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। #JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh #agriculture Department of Agriculture, Madhya Pradesh

29.9k views | Morena, Madhya Pradesh | Jul 1, 2026

MORE NEWS

बीमा कंपनी ने खारिज किया एक्सीडेंट क्लेम तो टीवीएस एजेंसी पर जाकर किया हंगामा। वर्कशॉप मैनेजर को गालियां दीं, धमकाया👇
वाकया पांच दिन पहले का है। बताया गया है कि जतावर गांव निवासी धीरज जाटव ने अपनी बाइक का एक्सीडेंट क्लेम किया था, जिसे बीमा कंपनी ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि आवेदक ने जानकारी गलत दी है। 
इसके बाद 9 जुलाई को धीरज जाटव चार अन्य व्यक्तियों को लेकर टीवीएस शोरूम पर आया और वर्कशॉप मैनेजर चरन सिंह सिकरवार पर क्लेम निरस्त होने का आरोप लगाने लगे। कहा कि अब बाइक का पूरा काम तुझे ही करना पड़ेगा। धीरज व उसके साथ आये लोगों ने शोरूम पर गाली-गलौज किया और चरन सिंह को धमकी दी कि बाद में आकर तुझे देख लेंगे। धीरज और उसके साथियों द्वारा धमकाए जाने के बाद चरन सिंह डरा हुआ है। उसने अपनी सुरक्षा के लिहाज से संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने के लिए कोतवाली पुलिस को आवेदन भी दिया है। हालांकि फिलहाल तक इस सिलसिले में कोई वैधानिक कार्यवाही नहीं की गई है।

बीमा कंपनी ने खारिज किया एक्सीडेंट क्लेम तो टीवीएस एजेंसी पर जाकर किया हंगामा। वर्कशॉप मैनेजर को गालियां दीं, धमकाया👇 वाकया पांच दिन पहले का है। बताया गया है कि जतावर गांव निवासी धीरज जाटव ने अपनी बाइक का एक्सीडेंट क्लेम किया था, जिसे बीमा कंपनी ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि आवेदक ने जानकारी गलत दी है। इसके बाद 9 जुलाई को धीरज जाटव चार अन्य व्यक्तियों को लेकर टीवीएस शोरूम पर आया और वर्कशॉप मैनेजर चरन सिंह सिकरवार पर क्लेम निरस्त होने का आरोप लगाने लगे। कहा कि अब बाइक का पूरा काम तुझे ही करना पड़ेगा। धीरज व उसके साथ आये लोगों ने शोरूम पर गाली-गलौज किया और चरन सिंह को धमकी दी कि बाद में आकर तुझे देख लेंगे। धीरज और उसके साथियों द्वारा धमकाए जाने के बाद चरन सिंह डरा हुआ है। उसने अपनी सुरक्षा के लिहाज से संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने के लिए कोतवाली पुलिस को आवेदन भी दिया है। हालांकि फिलहाल तक इस सिलसिले में कोई वैधानिक कार्यवाही नहीं की गई है।

Morena Nagar, Morena | Jul 15, 2026

पुलिस ने शुरू किया 'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान। एसपी मीणा ने स्टाफ को दिलाई शपथ, जागरुकता रथ रवाना किया👇

पुलिस ने शुरू किया 'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान। एसपी मीणा ने स्टाफ को दिलाई शपथ, जागरुकता रथ रवाना किया👇

Morena Nagar, Morena | Jul 15, 2026

जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और पट्टे से पीटा, दो आरोपी साले गिरफ्तार।
मुरैना। जिले के सिहौनिया थाना क्षेत्र के भिड़ौसा गांव में एक युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, कीचौल नगरा निवासी 33 वर्षीय छोटू वाल्मीक 13 जुलाई को अपनी ससुराल भिड़ौसा गया था। आरोप है कि वहां उसके दोनों साले गोलू वाल्मीक और मोनू वाल्मीक ने उससे किसी बात को लेकर विवाद किया। इसके बाद दोनों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर उसके कपड़े उतरवाकर उसे पेड़ से बांध दिया। आरोप है कि इसके बाद चक्की के पट्टे और बेल्ट से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसके शरीर के कई हिस्सों पर चोटें आईं।
पीड़ित 14 जुलाई को सिहौनिया थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज �

जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और पट्टे से पीटा, दो आरोपी साले गिरफ्तार। मुरैना। जिले के सिहौनिया थाना क्षेत्र के भिड़ौसा गांव में एक युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, कीचौल नगरा निवासी 33 वर्षीय छोटू वाल्मीक 13 जुलाई को अपनी ससुराल भिड़ौसा गया था। आरोप है कि वहां उसके दोनों साले गोलू वाल्मीक और मोनू वाल्मीक ने उससे किसी बात को लेकर विवाद किया। इसके बाद दोनों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर उसके कपड़े उतरवाकर उसे पेड़ से बांध दिया। आरोप है कि इसके बाद चक्की के पट्टे और बेल्ट से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसके शरीर के कई हिस्सों पर चोटें आईं। पीड़ित 14 जुलाई को सिहौनिया थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज �

Morena Nagar, Morena | Jul 15, 2026

छोटे-छोटे बच्चों से स्कूल में लगवाई जा रही झाड़ू, शिक्षक पर गंभीर आरोप।

मुरैना। जिले के विकासखंड पहाड़गढ़ के अंतर्गत शंकरपुर स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में आरोप है कि विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों से कक्षा में झाड़ू लगवाकर सफाई कराई जा रही है।
स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि बच्चों का काम पढ़ाई करना है, उनसे सफाई करवाना नहीं। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यदि वीडियो की जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह शिक्षा विभाग के लिए गंभीर मामला होगा। अब सभी की नजर जिला शिक्षा विभाग पर है कि वह इस मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करता है।

छोटे-छोटे बच्चों से स्कूल में लगवाई जा रही झाड़ू, शिक्षक पर गंभीर आरोप। मुरैना। जिले के विकासखंड पहाड़गढ़ के अंतर्गत शंकरपुर स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में आरोप है कि विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों से कक्षा में झाड़ू लगवाकर सफाई कराई जा रही है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि बच्चों का काम पढ़ाई करना है, उनसे सफाई करवाना नहीं। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यदि वीडियो की जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह शिक्षा विभाग के लिए गंभीर मामला होगा। अब सभी की नजर जिला शिक्षा विभाग पर है कि वह इस मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करता है।

Morena Nagar, Morena | Jul 15, 2026

मुरैना -मुरैना शहर के लोहिया बाजार में पन्द्रह फीट तक अतिक्रमण,नगर निगम एक बार हटा भूल गया, कैसे सुधार की कल्पना कर सकते हैं।

मुरैना -मुरैना शहर के लोहिया बाजार में पन्द्रह फीट तक अतिक्रमण,नगर निगम एक बार हटा भूल गया, कैसे सुधार की कल्पना कर सकते हैं।

Morena Nagar, Morena | Jul 15, 2026