बक्सर: बक्सर में पाकिस्तान विरोध में सड़क पर बनाया गया झंडा, पुलिस ने दी चेतावनी
Buxar, Buxar | May 1, 2025 बक्सर के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत गजाधर गंज स्थित इंडियन बैंक गली में एक आपत्तिजनक घटना देखने को मिला। असामाजिक तत्वों ने गजाधरगंज गली वाली सड़क पर पाकिस्तान का झंडा बनाकर उसके नीचे “पाकिस्तान मुर्दाबाद” एवं पाकिस्तान भिखमंगा लिखा था।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने झंडे को पेंट से मिटा दिया। शांति व्यवस्था बनी रहे।