बक्सर: नगर परिषद परिसर में नगर परिषद अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित, स्वच्छता साथियों को किया गया सम्मानित
Buxar, Buxar | May 1, 2025 बक्सर नगर परिषद परिसर में अध्यक्ष नगर परिषद बक्सर की अध्यक्षता में मजदूर दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता के प्रति जागरूक करने वाले युवाओं एवं नगर परिषद के स्वच्छता साथियों की सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को अपराह्न 1:30 के करीब किया गया. कार्यक्रम का संचालन अखिलेश कुमार ने की.