पांकी में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, हेलमेट पहनने का दिया संदेश
पांकी। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पांकी में HHH Foundation एवं PDNU Foundation के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान HHH Foundation के प्रशिक्षुओं (Trainees) ने सड़क पर बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को गुलाब का फूल भेंट कर हेलमेट पहनने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। अभियान के माध्यम से लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना तथा सुरक्षित यातायात की संस्कृति को बढ़ावा देना था। मौके पर उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए आमजन से अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने की अपील की।
संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि सड़क पर थोड़ी सी सावधानी कई लोगों की जान बचा सकती है। इसलिए सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करनी चाहिए।
Panki, Palamu | Jun 12, 2026