फतुहा: कच्ची दरगाह आलमपुर के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर डिवाइडर पर चढ़ा, मजदूर की मौत
Fatwah, Patna | Jul 15, 2025 नदी थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह आलमपुर के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर डिवाइडर पर चढ गया है। जिसके कारण ट्रैक्टर पर बैठा मजदूर का ट्रैक्टर के चक्का से ही दबकर मौत हो गई है। मौके से ट्रैक्टर का चालक फरार हो गया है। मृतक मजदूर की पहचान नहीं हो सकी है। नदी थाना के पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार की सुबह करीब 8:00 बजे एनएमसीएच भेज दिया है।