धान की फसल की क्रॉप कटिंग करने खेत में उतरे डीएम, एक डिसमिल में मिला महज 11.54 किलो उत्पादन
#देवरिया। खेतों में धान की पैदावार का वास्तविक आंकड़ा जानने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी खुद खेत में उतर गए। सदर तहसील के परसिया भंडारी गांव में डीएम ने किसान कृष्ण मोहन के खेत में धान की क्रॉप कटिंग कराकर उत्पादन का जायजा लिया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं धान की फसल काटी। इसके बाद मौके पर ही मड़ाई कराकर उपज का वजन कराया गया। नतीजा सामने आया तो एक डिसमिल जमीन में महज 11.54 किलोग्राम धान का उत्पादन मिला, जो औसत उत्पादकता से काफी कम था। अधिकारियों के अनुसार, खेत में धान की रोपाई मानक के अनुरूप नहीं होने के कारण उत्पादन कम पाया गया।
डीएम ने बताया कि क्रॉप कटिंग के जरिए जिले की वास्तविक औसत उत्पादकता का आकलन किया जाएगा। यह प्रक्रिया सभी तहसीलों में चलेगी। उन्होंने किसानों से पंजीकरण कराकर सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने की अपील की, ताकि उन्हें समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके।
#Deoria #DMDeoria #PaddyCrop #CropCutting #MadhusudanHulgi #Farmers #UttarPradesh #PurvanchalVibe
Deoria, Deoria | Nov 6, 2026