अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं, विपक्ष फैला रहा भ्रामक सूचना: विश्व विजय निषाद
#गोरखपुर। भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बुधवार को गोरखपुर में आयोजित पदयात्रा में देवरिया जनपद से पहुंचे गौरी बाजार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्व विजय निषाद ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। विपक्ष जनता के बीच भ्रामक सूचनाएं फैलाकर भ्रम पैदा कर रहा है। ऐसे में जरूरी था कि जनता को सच्चाई से अवगत कराया जाए। इसी उद्देश्य से भाजपा ने पदयात्रा के माध्यम से लोगों तक वास्तविक जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिए जनता को विपक्ष की ओर से किए जा रहे दावों और वास्तविक तथ्यों के बारे में जानकारी दी जा रही है। गौरतलब है कि पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हुए।
#VishwavijayNishad #Gorakhpur #Deoria #BJP #Padyatra Vishvavijay Nishad
Deoria, Deoria | Nov 5, 2026