सिमडेगा: सदर अस्पताल के कर्मचारियों और एएनएम ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
सिमडेगा:- मंगलवार को 8 बजे झारखंड विधानसभा आम चुनाव -2024 के निमित्त "स्वीप" कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल सिमडेगा के सभी सदर अस्पताल के कर्मचारियों एवं एएनएम द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान 13 नवंबर 2024 को मतदान करने हेतु शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक किया गया।