पैलानी: उच्च प्राथमिक विद्यालय सोना मऊ क्षेत्र जसपुरा में प्रवेश उत्सव एवं वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया
Pailani, Banda | Apr 3, 2026 बांदा के पैलानी तहसील क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सोना मऊ क्षेत्र जसपुरा में प्रवेश उत्सव एवं वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अमर सिंह यादव ने की है।