7-8 हजार बहनों की भीड़ से गदगद हुए CM धामी, जोगेंद्र पुंडीर की थपथपाई पीठ; गूंजा—“रक्षाबंधन केवल धागा नहीं, सुरक्षा और सम्मान का संकल्प”
देहरादून में जोगेंद्र सिंह पुंडीर के भव्य रक्षाबंधन कार्यक्रम में उमड़ा मातृशक्ति का सैलाब!
हजारों बहनों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को बनाया यादगार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7 से 8 हजार बहनों की भीड़ देखकर आयोजन की भव्यता की सराहना की और जोगेंद्र सिंह पुंडीर की पीठ थपथपाई।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रुची भट्ट, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, राज्य मंत्री अनुराधा वालिया और कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष विनोद पंवार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा
“रक्षाबंधन केवल कलाई पर बांधा जाने वाला धागा नहीं, बल्कि बहनों के सम्मान, सुरक्षा, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का संकल्प है।”
उन्होंने कहा कि बहनों के सुख-दुख में साथ खड़ा होना राजनीतिक दायित्व नहीं, बल्कि पारिवारिक जिम्मेदारी है
#RakshaBandhan #JaiHind #Dehradun #Uttarakhand #JoginderSinghPundir #PushkarSinghDhami #BJP #RakshaSutra #NariShakti #UttarakhandNews