सहारनपुर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने रामपुर मनिहारान तहसील में पुलिस सीओ की नियुक्ति की मांग को लेकर एसएसपी को ज्ञापन सौंपा है। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर गुर्जर ने बताया कि वर्तमान में रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र की जनता को सीओ संबंधी कार्यों के लिए नकुड़ जाना पड़ता है, जो करीब 35 किलोमीटर दूर है।