बंजरिया: चैलाहा शिव मंदिर के पुजारी और एक महिला को 2 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा
चैलाहा शिव मंदिर के पुजारी व एक महिला को पुलिस 2 किलो 3 सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर शुक्रवार दो बजे न्यायिक हिरासत में भेजी। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुजारी समस्तीपुर जिले के सकरपूरा का भगवान दास व महिला केसरिया थाना क्षेत्र के ढेकहां की स्मतिया देवी है। दोनों मंदिर में पूजा पाठ की आड़ में कई वर्षो से गांजा की बिक्री कर रहे थे। पूरी चर्चा गर्म।