रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र में पागल कुत्ते ने 3 लोगों को काटा, घायल CHC में भर्ती, ग्रामीणों ने कुत्ते को पीट-पीट कर मार डाला
सोनभद्र जिले में म्योरपुर थाना क्षेत्र के करहिया गांव में मंगलवार शाम 4 बजे एक पागल कुत्ते ने बारी-बारी से 3 लोगों को काट लिया जिससे सभी घायल हो गए परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए म्योरपुर CHC ले जाकर भर्ती कराया जहां उनका उपचार किया जा रहा है वहीं इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने लाठी डंडे से कुत्ते की पीट पीट कर हत्या कर दिया ।