पटना ग्रामीण: दीघा थाना क्षेत्र में महिला से चेन छिनतई मामले में तीन अपराधी गिरफ्तार, डीएसपी ने दी जानकारी
दीघा थाना क्षेत्र में 8 फरवरी को महिला से चेन छिनतई मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को दीघा थाना में दोपहर 3:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए डीएसपी दिनेश पांडे ने ये जानकारी दी है।