पटना ग्रामीण: स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी की स्मृति में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में चिकित्सा शिविर का किया गया शुभारंभ
पटना के राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी के स्मृति में सुशील मोदी मेमोरियल के द्वारा रविवार को सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मंत्री नितिन नबीन, सांसद रवि शंकर प्रसाद और विधायक अरुण कुमार सिंह समेत कई गणमान्य लोगों के द्वारा किया गया।