पटना ग्रामीण: मिलर हाई स्कूल मैदान में तेली हुंकार रैली का हुआ आयोजन, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने किया संबोधन
मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में रविवार को तेली हुंकार रैली का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में तेली समाज के लोग पहुंचे थे। इस रैली के जरिए तेली समाज के लोगों ने अपनी आबादी के अनुसार राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग की है। वहीं रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस तेली हुंकार रैली को संबोधित किया।