प्रतापगढ़: रायपुर के पास तेज रफ्तार वाहन ने अधेड़ को मारी जोरदार टक्कर, सीएचसी में किया गया भर्ती
प्रतापगढ़ जनपद के चरैया गांव निवासी बद्री नारायण सिंह शुक्रवार को तहसील मुख्यालय से अपने घर लौट रहे थे। वह पृथ्वीगंज रोड पर रायपुर गांव के समीप पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बद्री नारायण सिंह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई।