चकरनगर: चकरनगर में युवक ने फर्जी मुकदमे का आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर न्याय की गुहार लगाई
चकरनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो जारी कर अपने ऊपर दर्ज मुकदमे को फर्जी बताते हुए न्याय की मांग की है। युवक का आरोप है कि शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ गलत तरीके से मुकदमा दर्ज कराया गया, जिससे उसकी नौकरी और भविष्य प्रभावित हुआ है।युवक द्वारा साझा किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रचलित हो रहा है।